मोहम्मदी: दलित नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी घटना की जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक नेपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के परिजन ने मोहम्मदी कोतवाली पर दिए प्रार्थना पत्र के आधार पर इंस्पेक्टर मोहम्मदी द्वारा सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।