कोडरमा: झुमरी तिलैया में वीर कुंवर सिंह जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित, सौंदर्यीकरण का आश्वासन
वीर कुंवर सिंह की जयंती के अवसर पर झारखंड के झुमरी तिलैया स्थित प्रतिमा स्थल पर कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को 9 बजे किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।