देवघर: देवघर गोड्डा सांसद ने स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 7 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।
देवघर गोड्डा लोकसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने बड़ा कदम उठाते हुए क्षेत्र को सात नई एम्बुलेंस समर्पित की हैं। सोमवार शाम 4:00 बजे देवघर स्थित अपने निजी आवास शिवलोक धाम से इन एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। सभी एंबुलेंसों को लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के लिए चिन्हित किया गया