वाड्रफनगर: दो गजराजों की चालाकी ने वन विभाग की बढ़ाई टेंशन, दिन में साथ और रात होते ही हो जाते हैं जुदा
वाड्रफनगर सोमवार जंगलों में इन दिनों दो हाथियों की जोड़ी वन विभाग के लिए पहेली बनी हुई है। दिनभर दोनों गजराज एक ही जगह पर आराम फरमाते नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, दोनों अपनी अलग-अलग राह पकड़ लेते हैं। एक पूरब की ओर निकल जाता है तो दूसरा पश्चिम का रास्ता चुन लेता है। यही चतुराई वन विभाग की परेशानी का सबसे बड़ा कारण बन गई है। हाथियों के अलग होते है