खागा: अशोथर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ठेलिया में मारी टक्कर, चार बाइक सहित चाट की ठेलिया हुई दुर्घटनाग्रस्त, लोग बाल-बाल बचे
फ़तेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कटरा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चाट की ठेलिया में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि मौके पर मौजूद तीन बच्चियां, दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बच गए। घटना में दो मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणो