मंगलवार दोपहर 2:00 बजे जिले में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखने लगा है। मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। खासकर सांस लेने में तकलीफ, खांसी-जुकाम और एलर्जी से पीड़ित लोग बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुं