कटनी नगर: जिले में 1 लाख 73 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने रखा लक्ष्य, सीईओ जिला पंचायत पहुँची थी जिला अस्पताल किया शुभारंभ
जिले को पोलियो मुक्त बनाने के उद्देश्य से पल्स पोलियो अभियान आज चलाया गया। कुल 1 लाख 73 हजार 737 शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया। आज रविवार सुबह 10:30 मिनट पर जिला पंचायत सीईओ आईएएस हरसिमरन प्रीत कौर जिला अस्पताल पहुँची जहा उन्होंने अपने पुत्र तेजस 18 माह और पुत्री देवांशी 4 वर्ष को पोलियो की दवा पिलाई।