आरोन: आरोन में नकली नोट कारखाना पकड़ा गया, ₹4700 के जाली नोट, प्रिंटर, बाइक सहित 3 गिरफ्तार
Aron, Guna | Jan 30, 2026 आरोन में नकली नोट छापकर बाजार में खपा रहे विदिशा जिले के 3 आरोपी माखन अहिरवार कल्याण अहिरवार विनोद अहिरवार को 29 जनवरी को पुलिस ने पकड़ा है। 30 जनवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 100 के 13 और 200 के 17 नोट सहित कुल ₹4700 के 30 जाली नोट जप्त किए है। आरोपियों से नोट छापने का कलर प्रिंटर, कलर कॉटेज, A4 साइज पेपर, स्केल, कैची दो मोबाइल, एक बाइक जप्त कर जेल भेजा है।