शेरघाटी: आमस: ताराडीह के पास डिवाइडर से टकराई ब्रेज्जा, चारों पहिए ऊपर, बाल-बाल बचे सवार
Sherghati, Gaya | Jun 16, 2026 आमस थाना क्षेत्र के ताराडीह गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार ब्रेज्जा कार अनियंत्रित होकर सड़क निर्माण कार्य के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के चारों पहिए ऊपर हो गए। हादसा देख आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि कार सवार कुछ लोगों को ही मामूली चोटें आईं। बड़ा हादसा टल गया।