औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किशनपुर में फायरिंग के मामले में सीओ सदर ने दी जानकारी
दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम किशनपुर में दो पक्षों में हुई गाली गलौज एवं एक पक्ष के द्वारा अवैध शस्त्र से गोली चलाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर मौके पर जाकर देखा गया तो एक व्यक्ति के द्वारा जांघ में गोली छूकर निकलने की बात बताई गई। इस सम्बंध में सीओ सिटी महेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।