झालरापाटन: माधोपुर पुलिया के समीप दो लोडिंग वाहनों की टक्कर में 33 वर्षीय युवक की हुई मौत
झालरापाटन की माधोपुर पुलिया के पास दो लोडिंग वाहनों की टक्कर में 33 वर्षिय से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मिश्रौली क्षेत्र के रनायरा गांव के रहने वाले ईश्वरलाल पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है । अस्पताल चौकी पुलिस ने गुरुवार सुबह 6:00 बजे बताया कि वह घाटोली क्षेत्र के एक क्रेशर पर काम करता है और लोडिंग वाहन से लिफ्ट लेकर अपने ससुराल पिपलिया जा रहा था।