पिथौरागढ़ पुलिस ने नाबालिग की पहचान सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने वाले आरोपी धर्मेन्द्र लाल वर्मा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बालिका को सकुशल बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी जारी है।