नगर नौसा: नगरनौसा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को दी गई विदाई
प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार के दिन विकास मित्रों ने समारोह आयोजित कर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी आशुतोष प्रकाश आर्य को विदाई दी। इस अवसर पर विकास मित्रों ने उन्हें गुलदस्ता और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निवर्तमान कल्याण पदाधिकारी का तबादला गयाजी जिले के बोधगया में हुआ है।