पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा गांव के करमाहा टोला निवासी रविंद्र बैठा के 25 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बैठा ने सोमवार की सुबह पारिवारिक विवाद के बाद कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने गंभीर अवस्था में सोनू को इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उ