इटारसी: वरिष्ठ नागरिक संघ की मासिक बैठक आयोजित, नरवाई जलाने पर रोक के लिए करेंगे जागरूक
नई कार्यकारिणी के साथ वरिष्ठ नागरिक संघ पुरानी इटारसी की मासिक बैठक सोमवार दोपहर करीब 3 बजे तक आयोजित हुई जिसमें प्रमुख रूप से निर्णय लिया गया कि नारवाई नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जाएगा।कार्यालय प्रांगण में शनिवार रविवार को योगा एवं प्राणायाम की कक्षा प्रारंभ की जाएगी जिसमें संघ के सदस्य प्रशिक्षण देंगे।