सामुदायिक भवन जगैली में रविवार को एक बजे प्रखंड जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। जिसमें बिपिन कुमार शर्मा निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए। जिला चुनाव निर्वाचन पर्यवेक्षक रुपेश नंदन कुमार, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार गोस्वामी एवं जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया।