रामनगर: अमराई भुंड गांव में देसी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रामनगर तहसील अंतर्गत अमराई भुंड गांव में देसी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन। महादेवा सूरतगंज मार्ग जाम कर दिया। जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है की शराब की दुकान के आसपास अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा लगता रहता है। नशे में धुत लोगों के द्वारा सड़क किनारे अभद्र व्यवहार करते हैं ठेका स्थानांतरण की मांग की है।