खुर्जा: खुर्जा में चैत्र नवरात्रि महोत्सव का समापन, 15 दिवसीय धार्मिक आयोजन में सहयोगियों का हुआ सम्मान
खुर्जा स्थित श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर में 19 मार्च से आयोजित ‘श्री चैत्र मास नवरात्रि महोत्सव 2026’ का गुरुवार को भव्य समापन हो गया। समापन अवसर पर अंबा भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें महोत्सव को सफल बनाने वाले विभिन्न विभागों और सेवादारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे प्रारंभ हुआ।