झांसी: उल्दन थाना क्षेत्र में अवैध शराब माफियाओं पर लगातार कार्यवाही से मचा हड़कंप,पुलिस ने 1200 लीटर लहन को किया नष्ट
Jhansi, Jhansi | Apr 4, 2024 पलरा के कबूतरा डेरा पर पुलिस ने छापेमार कार्यवाही कर 95 लीटर अवैध शराब सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है | वहीं चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह ने बताया की कार्यवाही के दौरान 1200 लीटर लहन को भी नष्ट किया गया है | क्षेत्र में पूरी तरह शराब बनाना एवं बेचना प्रतिबंधित रहेगा | पुलिस की लगातार कार्यवाही से शराब बेचने एवं बनाने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है |