सुसनेर: साल्याखेड़ी: भूसे से भरी टैक्टर- ट्रॉली को कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
इंदौर-कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सालियाखेड़ी के पास शनिवार को भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से एक कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे टेक्टर ट्रॉली पलट गई। गनीमत रही कि हादसे में ट्रैक्टर चालक सहित किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई। सड़क पर सूखला बिखर जाने से हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामगोपाल वर्मा ने मामले की जांच शुरू की।