मथुरा: सवारियों को उनकी मंजिल तक छोड़कर घर लौट रहे टेंपो चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन अस्पताल भी नहीं बचा सके जान
मथुरा में सोमवार रात सवारियों को उनकी मंजिल पर छोड़कर घर वापस लौट रहे एक टेंपो चालक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को बचाने का डॉक्टरों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद आखिरकार उसकी सांसें टूट गईं।