जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान मंगलवार से शुरू होगा। इसके तहत बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित करेंगे और 29 जुलाई तक भरे हुए फॉर्म वापस लेंगे। अभियान के दौरान जिले के 2,35,701 अनमैप्ड मतदाताओं को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैप करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।