खगड़िया: 24 घंटे में खगड़िया मंडल कारा के दो बंदियों की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
खगड़िया मंडल कारा में 24 घंटे के भीतर दो बंदियों की मौत से सनसनी फैल गई है। ताजा मामले में परबत्ता प्रखंड के मड़ैया निवासी चंदन मल्लिक की इलाज के दौरान सोमवार को सुबह 9:00 बजेको सदर अस्पताल में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब दो सप्ताह पूर्व पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेजा था। रविवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर जेल प्र