देवघर सदर अस्पताल के गाइनो वार्ड के बाहर निबंध कक्ष के सामने शनिवार के शाम लगभग 5:00 बजे अचानक एक जनरेटर में आग लग गई जिससे अस्पताल परिसर ,निबंध कक्ष, प्रसव वार्ड में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि अस्पताल स्टाफ के द्वारा जनरेटर में लगी आग पर काबू पा लिया गया लेकिन धुआं प्रसव वार्ड में जाने से मरीज और मरीज के परिजनों को थोड़े पैनिक हो गए।