तारानगर थाने के गांव कैलाश की रोही में चने की फसल में टूटकर गिरा जर्जर तार दिखाई नहीं देने के कारण हाथ से खरपतवार हटाते समय जर्जर टूटकर गिरे तार से करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई।दीनदयाल ने मामला दर्ज करवाया कि मेरा बड़ा भाई भंवरदास पुत्र लिच्छुदास 44 वर्ष जो 20 जनवरी को खेत में चने की फसल में निनाण निकाल रहा था, की तार से करंट लगने से मौत हो गई।