अरवल: 9 नंबर पुल के समीप तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से दो बच्चे घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Arwal, Arwal | Jun 3, 2026 शहर के 9 नंबर पुल के समीप सड़क दुर्घटना में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।