मंदसौर: सीवरेज कार्य से खराब सड़कों का राज्यसभा सांसद एवं नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण, ठेकेदार को जल्द मरम्मत के निर्देश
मंदसौर। नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने दोपहर वार्ड 39 (यशनगर) और वार्ड 26 (चंद्रपुरा) में सीवरेज कार्य से खराब हुई सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदार को सड़क मरम्मत और समतलीकरण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए,निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, सीएमओ पी.के. सुमन, पार्षद एवं नगर पालिका की इंजीनियरिंग टीम मौजूद रही,