पंचकूला: अक्षय तृतीय पर बाल विवाह जैसा अपराध बर्दाश्त नहीं, सख्त एक्शन तय है; डीसीपी हिमाद्रि कौशिक ने दी चेतावनी
30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया के अवसर पर संभावित बाल विवाहों को रोकने हेतु पंचकूला पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस उपायुक्त पंचकूला, हिमाद्री कौशिक ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बाल विवाह में सम्मिलित होता है, तो उसे जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाल विवाह संबंधी किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस को दें ताकि त्वरित का