पंचकूला: नयागांव और भगवानपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से 40 एकड़ गेहूं की फसल जल गई
सोमवार को सुबह करीब 9 बजे गांव नयागांव व भगवानपुर के रकबे में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लगने के कारण करीब 40 एकड़ के करीब गेहूं के फाने जलकर राख हो गए हैं। आग की इस घटना में नयागांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह, गुरजीत भरैली, जयकिशन भगवानपुर, राजविंदर नयागांव सहित कई किसानों के खेतों के फाने आग से बिल्कुल नष्ट हो गए हैं। खेतों में आग लगने की सूचना जैसे ही दोन