मेरठ: नौचंदी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने डॉक्टर से लूटी चेन, घटना CCTV में हुई कैद
Meerut, Meerut | Mar 22, 2025 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार बदमाश ने कुत्ते को घुमा रहे डॉक्टर से चेन लूट की घटना को अंजाम दे दिया। लूटेरा चेन लूटने के दौरान निकट लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया वहीं घटना के दौरान डॉक्टर सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरों की डीवीआर को कब्जे में लेकर आरोपी बदमाश की तलाश शुरू कर दी है