कर्वी: चित्रकूट पुलिस ने विभिन्न तरीकों से हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित 15 व्यक्तियों के ₹3,84,181 कराए वापस
पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध पीड़ितों को रोकथाम हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में साइबर सेल प्रभारी, निरीक्षक निशीकान्त राय तथा उनकी टीम द्वारा लगातार सार्थक प्रयास करते हुये कुल 15 साइबर अपराध पीड़ित व्यक्तियों के कुल 03 लाख 84 हजार 181 रुपये अथक परिश्रम कर उनके खातों में वापस कराये गये हैं।