ग्वालपाड़ा प्रखंड अंतर्गत अरार थाना क्षेत्र के रेसना बाजार में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ गया है. बीते रविवार की शाम बाजार करने आए एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीड़ित ने गुरुवार को स्थानीय अरार थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है. घटना के बाद से बाजार में आने वाले लोगों में अपनी सुरक्षा और