महोली: बड़ागांव भट्ठा के पास तेज रफ्तार दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक की मौत और एक घायल
जनपद के महोली थाना क्षेत्र के बड़ा गांव भट्ठा के पास तेज रफ्तार दो बाइक में सड़क पर जोरदार टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ था जानकारी के अनुसार मृतक घर से खाद खरीदने के लिए गया था और वापस नहीं आया मामले में मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।