उधवा: उधवा प्रखंड परिसर में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 66 लोगों का आवेदन स्वीकृत, शिविर से अनेकों लोग निराश होकर लौटें
साहिबगंज एसडीओ सह प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी अमर जॉन के निर्देशानुसार उधवा प्रखंड मुख्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने को लेकर दो दिवसीय विशेष शिविर का गुरुवार को अपराह्न करीब 5 बजे समापन हो गया। जानकारी के अनुसार शिविर में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों पहुंचे। शिविर में स्लॉट बुक नहीं होने से अनेकों लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।