कटोरिया: जयपुर खेल मैदान में चुनावी सभा: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने एनडीए प्रत्याशी के लिए मांगे वोट
Katoria, Banka | Nov 9, 2025 कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के जयपुर खेल मैदान में रविवार दोपहर करीब 12 बजे आयोजित चुनावी सभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। मौके पर उन्होंने कटोरिया विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी पूरन लाल टुडू के समर्थन में वोट की अपील की। मौके पर हजारों लोग उपस्थित थे।