भाकियू (तोमर) ने जग्गाहेड़ी टोल प्लाजा पर अवैध वसूली और गुंडागर्दी के खिलाफ 21 दिसंबर को टोल फ्री कराने का ऐलान किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि टोल कर्मी नशे में रहते हैं और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं।पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर संगठन में भारी रोष है।पदाधिकारियों को प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का निर्देश।