आबकारी विभाग के दल ने अवैध मदिरा के विनिर्माण, विक्रय, संग्रहण, परिवहन की रोकथाम हेतु ग्राम कमताड़ा, डोमनमऊ, रोलगांव, गोमगांव, आमाखाल, पीपल्या, भगवानपुरा, में दबिश देकर कुल 14 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब, 32 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब एवं 390 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 8 प्रकरण दर्ज किये गए।