बरवाडीह: योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में लगा शिविर
बरवाडीह : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपायुक्त के निर्देशानुसार बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।