बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जयगीर में गुरुवार को हम पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। हम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष संतोष यादव ने गुरुवार को शाम 4:00 बजे बताया कि हम पार्टी के सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है। तथा पार्टी को मजबूत करने की घोषणा की गई है।