अनूपपुर: जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से टमाटर की फसल तबाह, किसानों पर संकट
जिले के पुष्पराजगढ़ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खासकर टमाटर की खेती करने वाले किसान भारी नुकसान झेल रहे हैं। खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है और पानी भरने से टमाटर सड़ने लगे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा के कारण पूरी मेहनत और लागत डूब गई।