शहपुरा: गुरैया कॉलोनी गांव के पास बैल से टकराई मोटरसाइकिल, चालक घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी
शहपुरा थाना क्षेत्र के गुरैया कॉलोनी के पास शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे अचानक मोटरसाइकिल बैल से टकरा गई जिसके चलते मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल चालक गुरैया गांव से टिकरा खमरिया गांव जा रहा था उसी दौरान हादसा हो गया ।