खगड़िया: पर्यटन को गति देने के लिए युवाओं को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण, विधायक बबलू मंडल ने एनआईटीएचएम निदेशक से की चर्चा
बिहार विधानसभा के सदस्य बबलू मंडल ने शुक्रवार दिन के 2:00 बजे को हैदराबाद, तेलंगाना स्थित राष्ट्रीय पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन संस्थान (एनआईटीएचएम) के निदेशक डॉ. वी. वेंकट रमण के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बिहार के स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) और क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) के माध्यम से राज्य के पर्यटन उद्योग को