चंदौसी: थाना बनियाठेर क्षेत्र के भैतरी फाटक पर आलू की बोरी से भरा ट्रैक्टर-ट्राली पलटा, बाल-बाल बचा चालक
थाना बनिया ठेर- क्षेत्र के अंतर्गत भैहतरी गांव के पास 34बी रेलवे फाटक पर रविवार सुबह करीब 10 बजे एक सड़क हादसा हो गया। आलू की बोरियों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चंदौसी से बदायूं की ओर एक निजी आलू स्टोर में फसल जमा करने जा रहा था।