सुरसंड थाना क्षेत्र के हरारी दुलारपुर गांव में मारपीट मामले के फरार वारंटी रोहित मुखिया को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया। अवर निरीक्षक हीरालाल पासवान ने शस्त्र बल के साथ छापेमारी कर उसे पकड़ लिया। थाना अध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए सीतामढ़ी जेल भे