उज्जैन:अमावस्या पर शिप्रा नदी के घाटों पर उमड़ी भीड़, तैराक दल ने दी निःस्वार्थ सेवाएं 🙏🌊
मंगलवार को पड़ने वाली पवित्र भौमवती अमावस्या (आषाढ़ अमावस्या) के अवसर पर उज्जैन की शिप्रा नदी के घाटों पर स्नान, दान-पुण्य और पितरों के तर्पण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए 'मां शिप्रा तैराक दल' के सचिव संतोष सोलंकी और उनकी टीम द्वारा रामघाट सहित विभिन्न घाटों पर निरंतर निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान की गईं।
#UjjainNews #ShipraRiver #Amavasya #Ujjain #Sitit24News