रामगढ़: रामगढ में मुहर्रम के पहलाम पर निकला भव्य जुलूस, हसन-हुसैन की शहादत को किया गया याद
Ramgarh, Palamu | Jun 26, 2026 रामगढ प्रखंड क्षेत्र में शहादत का पर्व मोहर्रम पारंपरिक रीति रिवाज के साथ मनाया गया। शुक्रवार को पहलाम का जुलूस निकला। जुलूस की शुरूआत सुबह 11 बजे से हुई। दोपहर एक बजे इसका समापन हुआ। जुलूस के दौरान हुसैनी निशान के साथ साथ आकर्षक ताजिया के साथ शामिल हुए।