कन्नौज: पदारथपुर गांव में खेत पर बोई फसल जोतने के मामले में बुजुर्ग महिला ने पुलिस से की गुहार, कोतवाली में दिया शिकायती पत्र
कन्नौज सदर के पदारथपुर गांव में खेत पर बोई गई फसल जोतने के मामला सामने आया है। मामले में बुजुर्ग महिला ने कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस से गुहार लगाई है। परिवार के ही सदस्यों पर खेती उजाड़ने का आरोप लगाया जा रहा है। महिला कोतवाली कन्नौज कार्यवाही की मांग करने पहुंची थी।