बक्सर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामरेखाघाट स्लम बस्ती से 12 जनवरी को लापता हुए मासूम भाई-बहन शीतल कुमारी (13) और विकास कुमार (6) का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना के दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की निष्क्रियता से आक्रोशित बस्ती के लोगों ने गुरुवार को नगर थाना का घेराव कर दिया। काफी संख्या में स्लम बस्ती के लोग, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं।