महेश्वर के सहस्त्रधारा में डूबे सांवेर के रहने वाले मुकेश पिता बद्रीलाल सिंह (49) का शव रविवार सुबह धार जिले के खलघाट क्षेत्र से बरामद किया गया। ठेकेदार मुकेश शनिवार शाम नदी के तेज बहाव में बह गए थे। शाम को ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई।