गिरिडीह: शादी के दिन करमाटांड में हादसा, महेश मुर्मू की मौत; बाइक-ट्रक की टक्कर में एक गंभीर, धनबाद रेफर
हीरोडीह थाना क्षेत्र के करमाटांड निवासी महेश मुर्मू की मौत सड़क हादसे में हो गई। मंगलवार को 12बजे इसके शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया। बताया गया कि आज इसका विवाह होने वाला था। जानकारी के मुताबिक महेश् मुर्मू अपने रिश्तेदार को लाने के लिए बाईक से खोरीमहुआ गया था।वहां से रिश्तेदार सिंबन मुर्मू को लेकर वापस घर लौट रहा था।